लालवानी बने भगवा रक्षा दल के जिला उपाध्यक्ष
रींगस | भगवा रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा बींवाल ने शनिवार को जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जिला उपाध्यक्ष पद पर लखन लालवानी पुत्र होदचंद लालवानी निवासी नीमकाथाना को नियुक्त किया है। लालवानी के जिला उपाध्यक्ष बनने पर क्षेत्र के लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया तथा दल को मजबूत व गतिशील बनाने की कामना के साथ बधाइयां दी।