विप्र छात्रावास पर अतिक्रमण मामले में ज्ञापन सौंपा
नीमकाथाना| विप्र छात्रावास को आबंंटित भूमि पर अतिक्रमण मामले में ब्राह्मण महासभा ने एसडीएम जेपी गौड़ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया है कि नगरपालिका के समीप समाज की भूमि है। यहां अतिक्रमण कर निर्माण कार्य किया जा रहा है। विप्रजनों ने प्रशासन पर अतिक्रमियों से मिलीभगत के आरोप भी लगाए हंै। मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में संगठन अध्यक्ष भवानीशंकर शर्मा, एडवोकेट सुरेश शर्मा, मुरारी शर्मा, उदयशंकर शर्मा, हेमंत भारद्वाज, देशबंधु शर्मा, विजय कुमार, गिरधारी मिश्र व लोकेश कुमार अादि शामिल थे।