सैन समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया
सैन समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया
नीमकाथाना| रेलवे स्टेशन के समीप स्थित सैन मंदिर में सैन महाराज की जयंती मनाई गई। अध्यक्षता बालूराम सैन ने की। इस माैके पर प्रतिभावान छात्रों व प्रतियोगी परीक्षा में चयनित लोगों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने समाज की एकजुटता पर जोर दिया। छात्रावास निर्माण पर चर्चा हुई। रतनलाल, उम्मेद सैन, सज्जन सैन, हनुमान प्रसाद, अमरचंद, नानकराम, नथमल कांवट, प्रभु गुहाला आदि मौजूद रहे।
सैन जयंती महोत्सव का समापन
रींगस| महरोली ग्राम में चल रहे दो दिवसीय सैन जयंती महोत्सव का समापन शनिवार को किया गया। कार्यक्रम के दौरान सैनजी महाराज की पूजा-अर्चना, शोभायात्रा, समाज विकास पर विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर कृष्णा महरोली, प्रभुदयाल सैन, गोविंदराम सैन, रामवअतार सैन, जीतू सैन, घनश्याम सैन, कैलाश, मनीष सैन, शंकरलाल सैन, रोहित, रतनलाल, मामराज सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित थे।
नई गंगाधाम पर मेला आज
नीमकाथाना| टोडा इलाके के लुहारवास स्थित नई गंगाधाम पर रविवार को मेला भरेगा। मेला आयोजन समिति पदाधिकारियों ने बताया कि मेले में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। दोपहर को भंडारे में श्रद्धालु पंगत प्रसादी लेंगे। तीन बजे कुश्ती दंगल होगा। इस मौके पर चंग -ढप का कार्यक्रम भी होगा।