पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हादसे में घायल रैफर मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस के सिलेंडर में ऑक्सीजन नहीं थी, रास्ते में ही मौत

हादसे में घायल रैफर मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस के सिलेंडर में ऑक्सीजन नहीं थी, रास्ते में ही मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमकाथाना | कपिल अस्पताल से हादसे के घायल युवक को जयपुर ले जा रही निजी 108 एंबुलेंस के सिलेंडर में ऑक्सीजन नहीं थी। इससे युवक की रास्ते में ही मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि संजय को समय पर ऑक्सीजन नहीं मिल सकी।

हालांकि सिरोही में एंबुलेंस खड़ी कर चालक यहां से ऑक्सीजन सिलेंडर बाइक पर लेकर गया था, लेकिन तब तक घायल युवक की मौत हो गई। आरोप है कि मामले में एंबुलेंस चालक ने लापरवाही बरती। मृतक युवक 18 वर्षीय संजय वर्मा था। वह भगेगा निवासी था। पुलिस के मुताबिक नई कोठी तन भूदोली के समीप मंगलवार शाम को ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। उन्हें निजी वाहन से कपिल अस्पताल लाया गया, जहां से संजय वर्मा को जयपुर रैफर किया गया। उसने सिरोही के समीप दम तोड़ दिया। हादसे के दूसरे घायल पवन का कपिल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

दोनों युवक गणेश्वर से भगेगा जा रहे थे। सूचना पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन भी अस्तपाल आ गए। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...