नामदेव सेवा समिति की बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार किया
नीमकाथाना | राधा-कृष्ण विठ्ठल नामदेव मंदिर परिसर में मंगलवार को नामदेव सेवा समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता मांगीलाल पांडला ने की। इस मौके पर अध्यक्ष डॉ. चौथमल गदैया ने समिति कार्यकारिणी का विस्तार किया। इसमें जयप्रकाश धींधवाल को उपाध्यक्ष, विनोद कुमार सारन सचिव, मक्खनलाल पांडल को कोषाध्यक्ष, झाबरमल लखमरा को उत्सव मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। इनके साथ ही ऑडिटर सत्यप्रकाश धींधवाल, नरेन्द्र कुमार कछोट को चुनाव अधिकारी, जगदीश प्रसाद पांडल को स्टोर प्रभारी, महेन्द्र कुमार पानीसप को युवा खेल मंत्री, दामोदर प्रसाद को प्रचार प्रसार मंत्री, पवन कुमार धींधवाल संगठन मंत्री, राजेश कुमार कटोड़ा मंच संचालन प्रभारी व सुरेश कुमार लखमरा को समिति पुस्तक का संपादक बनाया गया है। चुनाव अधिकारियों ने सभी को शपथ दिलाई।