पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेस के शक्ति एप को लेकर बैठक

कांग्रेस के शक्ति-एप को लेकर बैठक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमकाथाना | कांग्रेस के शक्ति-एप अभियान को लेकर मंगलवार को दलपतपुरा में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कांताप्रसाद शर्मा की अध्यक्षता में सभा हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस सदस्य सुरेश मोदी ने बदलाव के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथ एरिए में घर-घर संपर्क करने का आह्वान किया। कांग्रेस शासन की योजनाओं व विकास कार्यों की जानकारी देते हुए लोगों से जुड़ने की अपील की। शक्ति-एप के जरिए लोगों को सीधे राष्ट्रीय नेतृत्व से जुड़ने की अपील की गई। कार्यक्रम में पूर्व सरपंच जयदयाल, रामनिवास गुर्जर, जयराम गुर्जर, पूर्व प्रधान रामशरण गुर्जर, मदनलाल आडतिया, धर्मपाल, शेरसिंह, पवन कुमार आदि लोग शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...