कर्नाटक में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे छोड़े
नीमकाथाना. कर्नाटक की जीत पर खुशी मनाते भाजपा कार्यकर्ता।
नीमकाथाना| कर्नाटक विस चुनावों में भाजपा की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे छोड़े व मिठाइयां बांटी। शहर अध्यक्ष महेन्द्र सोमानी के नेतृत्व में रामलीला मैदान सर्किल पर जीत की खुशी मनाई। इस मौके पर पालिका में विपक्ष के नेता महेन्द्र गोयल, पार्षद जेपी लोढ़ा, डॉ. हरिप्रसाद सैनी, मन्नालाल सैनी, संजय संघी, नरेश शर्मा, पार्षद जयचंद डांगी, गजेन्द्रसिंह, जयप्रकाश यादव, सुशील जोशी, पार्षद डॉ. हेमेश भटनागर, नवरंगलाल गुप्ता, चौथमल गर्ग आदि शामिल हुए।
खंडेला| भाजपा कार्यकर्ताओं ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री बंशीधर बाजिया के आवास सोनगिरी बावड़ी पर पटाखे छोड़े व मिठाई बांटी। गुलाब गोयल, कदीर, शंकरलाल लाटा, राजेन्द्र आदि थे।
रींगस| बाईपास मार्ग पर भाजपा के वरिष्ठ नेता मूलचंद जांगिड़ ने लड्डू बांटकर व पटाखे छोड़कर खुशी का इजहार किया।