राजस्व लोक अदालत में बांटे 29 गैस कनेक्शन
भास्कर न्यूज |नीमकाथाना/पाटन
न्याय आपके द्वार अभियान में मंगलवार को रायपुर-पाटन में राजस्व लोक अदालत शिविर एसडीएम जेपी गौड़ की अध्यक्षता में लगा। शिविर में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजनांतर्गत 29 महिलाओं को निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन दिए गए। इस दौरान 16 महिलाओं ने उज्ज्वला योजना में कनेक्शन के लिए आवेदन किया। अटल सेवा केंद्र में रेवन्यू अधिकारियों ने राजीनामा के आधार पर राजस्व प्रकरणों का निस्तारण किया। बिजली-पानी को लेकर ग्रामीणों ने शिकायतें दर्ज कराई। सरपंच श्रीराम यादव ने बताया कि शिविर में नामांतरण के 19, खाता शुद्धिकरण पांच, खाता विभाजन छह, गैर खातेदारी से खातेदारी एक, रास्ते का प्रकरण दो, राजस्व नकले 18, अन्य प्रकरण 38, जन्म-मृत्यु पांच, खाद्य सुरक्षा आवेदन 61, पेंशन प्रकरण 8, खातेदारी प्रमाण-पत्र 5, पट्टा वितरण 2, जॉबकार्ड 21, बिजली कनेक्शन 10 दिए गए। दूसरे विभागों ने भी शिविर में प्रकरणों का निस्तारण किया। शिविर में तहसीलदार सरदार सिंह गिल, नायब तहसीलदार सत्यवीर यादव, विकास अधिकारी पाटन सुशीला यादव, प्रवर्तन निरीक्षक बबीता आदि शामिल हुए।
खंडेला| ग्राम पंचायत गुरारा में अटल सेवा केन्द्र में न्याय आपके द्वार शिविर में 342 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इसमें 20 साल पुराना नाम दुरुस्ती का प्रकरण निबटाया। उपखंड अधिकारी ने बताया कि सागर गैस एजेन्सी द्वारा प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत एसटी/एससी की 9 महिलाओं को गैस कनेक्शन वितरित किए गए।
दांता। बाय में लगे न्याय आपके द्वार शिविर में कलेक्टर नरेश ठकराल ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत 101 महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए। दांतारामगढ़ इंडेन गैस सर्विस की ओर से कलेक्टर के साथ ही जिला रसद अधिकारी उम्मेदसिंह पूनियां, उपखण्ड अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा, तहसीलदार रेखा यादव, विकास अधिकारी राजूराम सैनी, दांतारामगढ़ इंडेन गैस सर्विस के निदेशक विनय चौधरी, संचालिका संतरा लोरा सहित अन्य अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।
नीमकाथाना. शिविर मेें गैस कनेक्शन देते एसडीएम जेपी गौड, प्रधान संतोष गुर्जर व अन्य।