तीन थानाधिकारी को किए थाने आबंटित
सीकर | पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार देर रात को एक आदेश जारी कर तीन पुलिस निरीक्षकों को थानाधिकारी नियुक्त किया है। पुलिस निरीक्षक रविंद्र प्रताप को सदर सीकर, भगवान सहाय मीणा को श्रीमाधोपुर व श्रीराम को कोतवाली नीमकाथाना लगाया है। पुलिस अधीक्षक कार्यकारी डॉ. तेजपाल सिंह ने सभी पुलिस निरीक्षकों को तुरंत प्रभाव से कार्य संभालने के आदेश दिए हैं।