पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लोगों ने मटके रख रास्ता रोका, बोले पानी चािहए

लोगों ने मटके रख रास्ता रोका, बोले-पानी चािहए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डाबला. बिहार मेें पेयजल की समस्या को लेकर रोड जाम कर प्रदर्शन करते ग्रामीण ।

भास्कर न्यूज | नीमकाथाना/डाबला

बिहार में पिछले दो सप्ताह से पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। मामले को लेकर शनिवार को आक्रोशित लोगों ने नीमकाथाना-डाबला मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाद में सरपंच की समझाइश पर मामला शांत हुआ।

विरोध कर रहे लोगों ने जलदाय विभाग के कार्मिकों पर लापरवाही के आरोप लगाए। कहा, उनकी अनदेखी के चलते गर्मी में पीने का पानी नहीं मिल रहा। आरोप है कि जलदाय विभाग का कार्मिक कई दिनों से गायब है। उसकी जगह एक निजी कार्मिक कार्य कर रहा है। वह सप्लाई में भेदभाव बरत रहा है।

भास्कर के जल मित्र सतवीर सिंह ने बताया कि यहां करीब डेढ़ किमी दूर बिहार बांध की बोरिंग से पानी सप्लाई होता है, लेकिन कई दिनों से सप्लाई बंद है। इससे कानीखोरी व भैरूघाटी के लोग ज्यादा प्रभावित है। प्रदर्शन में हनुमान सिंह, गोविंद शर्मा, राजेन्द्र यादव, हेमराज सिंह, प्रवीण सिंह, प्रहलाद बावरिया, गोविंदसिंह, पवन शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

ढाणी हरिसिंह वाली में पेयजल किल्लत: भूदोली की ढाणी हरिसिंह वाली में पेयजल की समस्या बनी हुई है। मामले में ग्रामीणों ने बताया कि यहां बोरिंग है, लेकिन इससे ढाणी में पानी की सप्लाई नहीं दी जा रही। इसे लेकर कई बार अधिकारियो को भी अवगत कराया गया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। लोगों ने जल्द बोरिंग से ढाणी में पानी की सप्लाई करवाने की मांग की हैं।

पाइप लाइन टूटने से हजारों लीटर पानी व्यर्थ बहा

अजीतगढ़ |कस्बे के बाबा नारायणदास राजकीय सामान्य चिकित्सालय के सामने शनिवार को जलदाय विभाग की पाइप लाइन टूटने से हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह गया। अस्पताल में आवागमन करने वाले मरीजों एवं परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने जलदाय विभाग से पाइप लाइन दुरुस्त करने की मांग की। जानकारी अनुसार अजीतगढ़-चल सड़क निर्माण के दौरान सड़क निर्माण श्रमिक एवं मशीनरी द्वारा कस्बे के मुख्य तिराहे पर शुक्रवार रात को कार्य किया जा रहा था। इसके चलते जलदाय विभाग की सप्लाई लाइन टूट गई। शनिवार सुबह उपभोक्ताओं को आपूर्ति शुरू करने के साथ ही अस्पताल के सामने पाइप लाइन टूटने के स्थान पर बड़ी मात्रा में पेयजल बहने लगा। हजारों लीटर शनिवार को व्यर्थ बह गया। उपभोक्ताओं को पेयजल आपूर्ति नहीं होने से विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सूचना दी तथा टूटी लाइन को जोड़ने की मांग की।

अजीतगढ़. जलदाय विभाग की लाइन टूटने से व्यर्थ बहता पानी।

खबरें और भी हैं...