इलाके में शनिवार को अच्छी बरसात हुई। कई जगह ओले भी गिरे। सिरोही, गुहाला, भगेगा, चला, नृसिंहपुरी में दोपहर को तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। झड़ाया के समीप पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गया। भगेगा में ओले गिरे। इससे सब्जी की फसल खराब हो गई। किसान सांवरमल शर्मा ने बताया कि उसने खेत में तौरई की सब्जी कर रखी थी। आेले गिरने से बर्बाद हाे गई। इधर, शेखावाटी में शनिवार को दिनभर मौसम के मिजाज बदले रहे। फतेहपुर, सहित सीकर जिले में दोपहर बाद कई स्थानों पर बारिश हुई। शनिवार को चूरू में अधिकतम तापमान 44.0 व न्यूनतम 26.8 डिग्री दर्ज किया गया।