ग्रामीणों ने झाड़ू लगाकर ली गांव को स्वच्छ रखने की शपथ, रैली निकाली
नापावाली में बुधवार को स्वच्छता दिवस मनाया गया। इस मौके पर मौजूद सभी लोगों ने खुले में शौच नहीं करने का संकल्प लिया। सार्वजनिक स्थल पर झाडू लगाई। जनजागरूकता रैली भी निकाली गई। इस मौके पर सरपंच सुनीता स्वामी, ग्रामसेवक सुरेश देशवाल, पंचायत सहायक संतोष शर्मा व राजकुमार सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
चला| गुहाला में बुधवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें सरपंच कांता देवी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने साफ-सफाई की। मुख्य बाजार, पुलिस चौकी परिसर, ग्राम पंचायत भवन सहित अन्य सार्वजनिक जगहों पर सफाई की गई। नालियों की सफाई की और कचरा उठाया। इस दौरान ग्राम सचिव रमेशचंद्र वर्मा, रामकिशाेर कुमावत, जगदीश योगी, विजय टेलर, सुरेश पंसारी, पूर्णमल सैनी सहित कई लोग माैजूद रहे।
रींगस| ग्राम पंचायत जैतूसर के तत्वाधान में बुधवार को स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत स्वच्छता पर्व महोत्सव के रूप में मनाया गया। अध्यक्षता ग्राम पंचायत सरपंच कल्पना बुड़ी ने की। कार्यक्रम के दौरान सरपंच बुड़ी सहित रामेश्वरलाल बुड़ी, ब्लॉक स्वच्छता समन्वयक दिलीप, कनिष्ठ सहायक रोहिताश यादव, पंचायत सहायक बजरंगलाल कुमावत रींगस, वार्ड पंच शंकरलाल जांगिड़ व श्यामलाल कुड़ी ने ग्राम के सार्वजनिक स्थलों व मुख्य मार्गों पर श्रमदान करते हुए सफाई कार्य किया। इसके बाद ग्रामवासियों को स्वच्छता के प्रति सजग रहकर ग्राम व घर को साफ सुथरा रखने के लिए स्वच्छता की शपथ दिलवाई गई। इस अवसर पर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, प्रबुद्धजन सहित ग्राम के महिला, पुरुष व बच्चे उपस्थित थे।
चला। गुहाला में सफाई करते लोग।
भास्कर न्यूज |नीमकाथाना