पालकी में निकाली संत गुरूचरणदास महाराज की शोभायात्रा, सैकड़ों लोग हुए शामिल।
नीमकाथाना| गोरधनपुरा रोड (नयाबास) में स्थित संत मीराबाई आश्रम के संत गुरु चरणदास के देवलोक गमन पर सोमवार को शोभायात्रा निकाली गई। अंतिम दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में लोग आश्रम पहुंचे। सैकड़ों महिलाओं ने महाराज को नारियल देकर विदा किया।
नीमकाथाना, गोरधनपुरा, नयाबास सहित आसपास के इलाके में आश्रम के प्रति खासी श्रद्धा है। महाराज के देवलोक गमन की सूचना पर सुबह से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। महेश कुमावत, गोकुलचंद गुर्जर, कमलेश मीणा व मोहनलाल मीणा ने महाराज की पालकी को कंधा दिया। शोभायात्रा को आश्रम के चारों तरफ घुमाया गया। इस दौरान लोग भजन-कीर्तन करते हुए चले। आश्रम के पास महाराज का अंतिम संस्कार हुआ। इस दौरान एक्सईएन रामकरण मीणा, देवेंद्र डांगी, पूरणमल मीणा, सीताराम मीणा, रमेश कुमावत, सुभाष मीणा आदि लोग शामिल हुए।