पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पांच हजार श्रद्धालुओं ने मनाया कृष्ण जन्मोत्सव

पांच हजार श्रद्धालुओं ने मनाया कृष्ण जन्मोत्सव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छावनी में आनंद मोदी चेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में चल रही भागवत कथा में सोमवार को कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसमें पांच हजार श्रद्धालु शामिल हुए। मंगल गीत गाए। मिठाई व चॉकलेट देकर खुशी मनाई गई। जन्मोत्सव पर कथा स्थल की सुंदर सजावट की गई।

इधर, व्यासपीठ से कथा वाचक पुंडरीक महाराज ने सोमवार को समुद्र मंथन, रामकथा के साथ ही कृष्ण जन्म की कथा सुनाई। कथा श्रवण करने आए श्रद्धालु भावविभाेर हुए। यहां रविवार रात को सत्संग का कार्यक्रम हुआ। इसमें त्रिवेणी धाम सत्संग मंडल की ओर से संगीतमय सत्संग किया गया। आयोजन समिति अध्यक्ष अंतरिक्ष मोदी ने बताया कि मंगलवार को कृष्ण बाल लीला की कथा होगी। इस दौरान छप्पन भोग की झांकी भी सजेगी। कथा में पवन मेगोतिया, अनिल गर्ग, संदीप अग्रवाल, सुभाष पंसारी, राजेन्द्र गर्ग, पवन माधोगढ़, गजानंद शर्मा, लालचंद गुर्जर, अभिषेक मोदी, रिंकू मोदी सहित बड़ी तादाद में श्रद्धालु शामिल हुए।

श्रीराम महायज्ञ में दो लाख आहुतियां दी गईं

थोई | कस्बे के बालाजी मंदिर खाखी धाम में चल रहे श्रीराम महायज्ञ में छठे दिन दो लाख आहुतियां दी गई। मंदिर के पुजारी डालदास महाराज ने बताया कि सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। श्रीमद् भागवत कथा में छप्पन भोग का भोग लगाया। कथावाचक कालिया महाराज ने श्रीमद् भागवत कथा में सोमवार को कृष्ण सुदामा के मित्रता की कथा सुनाई। सुदामा की सजीव झांकी सजाई गई। मंगलवार को रुक्मणि विवाह की कथा सुनाएंगे।

नृसिंह अवतार धारण कर किया हिरण्यकश्यप का वध

खंडेला | कस्बे के खंडेला धाम में भागवत कथा के तीसरे दिन कथा वाचक रविकांत शास्त्री ने शिशुपाल व श्रीकृष्ण का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि भगवान अपने दुश्मनों को भी अपने शरीर में समा लेते हैं। कथा वाचक ने हिरण्यकश्यप का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि भक्त प्रहलाद जब भगवान विष्णु की भक्ति में मगन थे तो उनके पिता हिरण्यकश्यप ने उन्हें मारने की कोशिश की। भगवान ने नृसिंह अवतार के रूप में प्रकट होकर हिरण्यकश्यप का वदध किया और अपने भक्त को बचाया। इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री महादेवसिंह खंडेला, नगरपालिका अध्यक्ष पवन कुमार गोयल, सत्यनारायण मुनका, रामगोपाल गोयल, शिवदयाल तिवाड़ी सहित अनेक महिला व पुरुषों ने कथा का आनंद लिया।

धर्म

नीमकाथाना

नीमकाथाना में श्रीमद‌् भागवत में महिलाओं ने मंगल गीत गाए, मिठाई बांटी

खंडेला

थोई

खबरें और भी हैं...