पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजीव गांधी की सोच थी डिजिटल इंडिया, कंप्यूटर क्रांति उन्हीं की देन

राजीव गांधी की सोच थी डिजिटल इंडिया, कंप्यूटर क्रांति उन्हीं की देन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद किया गया। यहां कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। पूर्व विधायक रमेश खंडेलवाल ने राजीव गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बताया। दो मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष दौलत गोयल, ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र मांडिया, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष भगवान सहाय कस्वां, पूर्व सरपंच घासीलाल शर्मा, व्यापार महासंघ के महामंत्री सत्यनारायण अग्रवाल, नगर अध्यक्ष दौलत शर्मा, मुनीर खान, सुभाष सिंघल, पीडी यादव, जनार्दन मिश्रा, अनिल काजला, सत्यनारायण अग्रवाल बल्लूपुरा वाले, रतनलाल सैन, पार्षद टीटू रैगर, ग्यारसीलाल अग्रवाल, रामस्वरूप सैनी, अन्नू शर्मा, शशिपाल भाखर, एमडी बिजारणियां, हरिसिंह गोडावास, बलबीर, छगनलाल शर्मा, शशि मोदी, शिंभु खटीक, शीशराम सैनी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। इधर, युवा कांग्रेस कार्यालय में भी राजीव गांधी कि पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अंतरिक्ष मोदी ने कहा, राजीव गांधी ने देश को उन्नत राष्ट्रों की श्रेणी में लाकर खड़ा किया था। इस दौरान संदीप अग्रवाल, लालचंद गुर्जर देव सेना अध्यक्ष, मनीष अग्रवाल, पप्पू गुर्जर सहित अनेक लोग मौजूद रहें।

श्रीमाधोपुर| ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए। ब्लॉक अध्यक्ष रक्षपालदास स्वामी ने बताया कि वक्ताओं ने राजीव गांधी द्वारा शुरू की गई कम्प्यूटर क्रांति की सराहना की। इस अवसर पर किशोर शर्मा, कांग्रेस शहर अध्यक्ष बनारसीलाल तिवाड़ी, शहर अध्यक्ष मदन चौहान, राकेश तिवाड़ी, महंेद्र उपाध्याय, कन्हैयालाल शार्दुल, तपेंद्र शर्मा, शंकर सैनी, अमीर खान आदि मौजूद थे।

रींगस| ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पुण्यतिथि सद्भावना दिवस के रूप में मनाते हुए अनेक कार्यक्रम हुए। अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट कैलाश बाजिया ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ खाटूश्यामजी मोड़ पर स्थित जोया गार्डन में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट बाजिया, कैलाश कुमावत, पार्षद विष्णु गंगावत, मदनलाल टांक, प्रभुदयाल वर्मा, रघुनाथ वर्मा, चुन्नीलाल जोया, श्यामसुंदर सांवलका, सांवरमल तिवारी, राजेश वर्मा, पवन सैन व सुरेश बौचल्या ने राजीव गांधी के जीवन पर जानकारी दी। कार्यक्रम का समापन दो मिनट के मौन के साथ पुष्पांजलि देकर किया गया।

पाटन| कोटपूतली रोड स्थित ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा हुई। मौन सभा के बाद ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कांताप्रसाद शर्मा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य सुरेश मोदी, फूलचंद खटाणा, सुनील पाटणिया, नजीर खां, महबूब खां, भोपाल सैनी, महावीर राव समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खंडेला| कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा हुई। प्रदेश सेवा दल संगठन मंत्री हरिसिंह रूंडला, पालिका उपाध्यक्ष जहीर अहमद, पूर्व पार्षद याकूब मलकान, ओपी यादव, गोपाल यादव, पूर्व सरपंच नाथूराम यादव, गोपीराम गुर्जर, शिवदयाल तिवाड़ी सहित जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य तथा अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर जिलेभर में हुए विभिन्न आयोजन, वक्ताओं के उनके आदर्श अपनाने का आह्वान किया

नीमकाथाना

रींगस

खबरें और भी हैं...