नीमकाथाना| बाजौर हाउस में भाजपा के सभी मंडलों के मंडल अध्यक्षों की बैठक जिला उपाध्यक्ष राजकुमार जोशी की अध्यक्षता में हुई। इसमें बूथ समिति को लेकर चर्चा की गई। मंडल अध्यक्षों ने 25 मई तक बूथ कमेटी गठन करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान शहर अध्यक्ष महेन्द्र सोमानी, महामंत्री हरीप्रसाद सैनी, चला मंडल कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष मिठारवाल, पाटन अध्यक्ष केदारनाथ सैनी, महामंत्री तेजसिंह तंवर, जीलो मंडल अध्यक्ष छाजूराम यादव, नीमकाथाना ग्रामीण अध्यक्ष श्रीचंद जाखड़, गांवडी मंडल अध्यक्ष अमरसिंह आदि मौजूद थे।