बिना स्वीकृति व्यावसायिक कॉम्पलेक्स निर्माण की शिकायत दी
नीमकाथाना | बिहार के रतननगर में बिना स्वीकृति व्यावसायिक कॉम्पलेक्स निर्माण कर उसे संचालित करने की शिकायत कलेक्टर से की गई है। मामले में डाबला के कपिल गोयल ने बताया कि 12 मार्च, 2017 भू-परिवर्तन एवं बिना निर्माण स्वीकृति के कॉम्पलेक्स निर्माण की शिकायत संपर्क पोर्टल पर की थी। मामले में तहसीलदार ने कार्रवाई करते हुए निर्माण पर रोक लगा दी थी, लेकिन निस्तारण के बाद भी कार्य जारी रहा। आरोप है कि पटवारी हल्का ने गलत रिपोर्ट पेश कर अधिकारियों को गलत जानकारी दी। इससे निर्माण कार्य पूरा कर लिया। कलेक्टर को दी शिकायत में कॉम्प्लेक्स निर्माण की जांच की मांग की है।