पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सप्लाई में आ रहा गंदा व बदबूदार पानी, बीमारी फैलने की आशंका

सप्लाई में आ रहा गंदा व बदबूदार पानी, बीमारी फैलने की आशंका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के वार्ड नौ में कई दिनों से सप्लाई में गंदा पानी आ रहा है। मामले में विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन समाधान नहीं हो रहा। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि सुबह सप्लाई में गंदा व बदबूदार पानी आता है। इससे बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक वार्ड के सेडूडा मोहल्ले के घरों में गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। यहां सप्लाई शुरू होते ही गंदा पानी आता है। दो-तीन बाल्टी पानी आने के बाद साफ आने लगता है। ऐसी समस्या पाइप लाइन के लीकेज से आ रही है। विभाग के अधिकारियों ने शिकायत के बाद भी लाइन की जांच नहीं करवाई है। जल्द समस्या दूर नहीं हुई तो लोगों ने आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

नाली के नीचे दबी है पाइप लाइन, नई लाइन से जोड़ने की मांग : मोहल्ले के लोगों का कहना है कि उनके यहां पुरानी पाइप लाइन से पेयजल की सप्लाई हो रही है। पूरे शहर में नई लाइन डाली गई है, लेकिन मोहल्ले की अनदेखी की गई। आरोप है कि विभाग के अधिकारी शिकायत के बाद भी मामले में अनदेखी कर रहे हैं। कॉलोनी में भूमिगत पाइप लाइन के ऊपर गंदे पानी की निकासी के लिए नाली का निर्माण कर दिया। ऐसे में लीकेज के बाद सप्लाई में गंदा पानी आता है।

खबरें और भी हैं...