पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बसपा की सत्ता प्राप्त करो, संकल्प यात्रा नीमकाथाना पहुंची

बसपा की सत्ता प्राप्त करो, संकल्प यात्रा नीमकाथाना पहुंची

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमकाथाना| बसपा की सत्ता प्राप्त करो संकल्प यात्रा नीमकाथाना पहुंची। नेहरू पार्क ग्राउंड पर सभा हुई। इसमें दो अप्रैल को भारत बंद के दौरान दलितों पर दर्ज झूठे मुकदमे वापस लेने व सामाजिक सौहार्द कायम करने पर जोर दिया गया। बसपा राष्ट्रीय महासचिव डॉ. धर्मवीर अशोक ने कहा कि प्रदेश में बसपा की सरकार बनेगी। दो अप्रैल को दलित संगठनों पर भाजपा सरकार के दबाव में झूठे मुकदमे दर्ज हुए। जेल में बंद लोगों को रिहा नहीं करने पर बसपा आंदोलन करेगी। सभा को प्रदेश प्रभारी भवानसिंह बाबा, खेतड़ी विधायक पूरणमल सैनी, रामगढ़ विधायक मनोज न्यागंली आदि ने संबोधित किया। जिला महासचिव मनोज राड ने बताया कि संकल्प रथ यात्रा नीमकाथाना से पाटन पहुंची। यात्रा में प्रदेश महासचिव कांशीराम मेघवाल, जिला प्रभारी हरिराम गुरावा आदि थे।

खबरें और भी हैं...