18 कार्यों के लिए 429 लाख की स्वीकृति जारी
सीकर | मनरेगा में पंचायत समिति नीमकाथाना व दांतारामगढ़ में 18 कार्यों के लिए 429 लाख रुपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी है। नीमकाथाना के ग्राम राजपुरा, धांधेला, अजीतपुरा तिबारा, किशोरपुरा, रेला, गोरधनपुरा एवं नापावाली में ग्रेवल सड़क निर्माण कार्य तथा दांतारामगढ़ के चक में हंसाराम धेबी के जाव से गाविन्दराम बेनीवाल के खेत तक ग्रेवल सड़क के लिए वित्तीय स्वीकृति जारी की है।