नीमकाथाना | वीर गुर्जर छात्रावास में गुरुवार को देव सेना की बैठक हुई। इसमें आरक्षण को लेकर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि आरक्षण हमारा हक है। हम इसे लेकर रहेंगे। सरकार ने 23 मई तक आरक्षण की मांग स्वीकार नहीं की तो आंदोलन किया जाएगा। मामले को लेकर शनिवार को सुबह 10 बजे फिर बैठक होगी।