श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ महोत्सव के पहले दिन धार्मिक अनुष्ठान व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आराध्य श्री संतोषी माता मंदिर से 351 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कथा स्थल पर व्यास पीठ से पुंडरीक गोस्वामी महाराज ने श्रीमद् भागवत महापुराण व राधा-कृष्ण की पूजा कराई। यहां आनंद मोदी चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 24 मई तक अंतरिक्ष रिसोर्ट में कथा होगी। दोपहर बाद तीन बजे पहले दिन की कथा शुरू हुई।
व्यासपीठ से पुंडरीक गोस्वामी महाराज ने गणेशादि पूजन, श्रीमद भागवत महात्म्य, 24 अवतार व नारद पूर्वजन्म की कथा सुनाई। श्रीमद् भागवत महापुराण कथा में भगवान विष्णु के 24 अवतारों का वर्णन हुआ। प्रारंभ में कथा के आयोजक आनंद मोदी व अंतरिक्ष मोदी ने परिजनों के साथ पूजन किया। कथा समाप्ति के बाद शाम सात बजे से पंगत प्रसादी हुई। मोदी परिवार के अलावा व्यापार संघ के पवन माधोगढ़वाले, मुकेश नाड, राकेश गर्ग, राकेश गुप्ता, बंटी शर्मा, गजानंद शर्मा आदि लोग शामिल हुए।
कथा महोत्सव में कई संगठनों ने दिया सहयोग
कथा महोत्सव में कई सामाजिक, धार्मिक व महिला संगठनों ने भी सहयोग दिया है। पहले दिन कलश यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। 351 महिलाओं ने हाथों में कलश ले रखे थे। इससे पूर्व मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ कलश यात्रा शुरू हुई। व्यास पीठ के पुंडरीक महाराज भी यात्रा में शामिल हुए।
श्रीराम महायज्ञ में एक लाख ग्यारह हजार आहुतियां दी
थोई | कस्बे के बालाजी मंदिर खाकी धाम में चल रहे श्रीराम महायज्ञ में शुक्रवार को एक लाख एक हजार आहुतियां दी। मंदिर के पुजारी डालदास महाराज ने बताया कि यज्ञ मंडप के परिक्रमा करने से कष्टों का निवारण होता है। साथ ही यज्ञ से वातावरण भी शुद्ध होता है। यज्ञ के दौरान मंदिर प्रांगण में चल रही भागवत कथा में तीसरे दिन कथावाचक कालिया महाराज ने बताया कि कथा में सृष्टि उत्पत्ति की कथा सुनाते हुए शिव सती अनुवाद की कथा का वर्णन किया। महाराज ने बताया कि ब्राह्मण व साधु का सम्मान करना चाहिए। कथा सुनने से सभी कष्टों का निवारण होता है ।
आज से भागवत कथा शुरू
खंडेला | पलसाना रोड पर स्थित गणेशधाम मंदिर में शनिवार से भागवत कथा का शुभारंभ किया जाएगा। कथा आयोजक रामजीलाल रामस्वरूप मुनका ने बताया कि शनिवार सुबह आठ बजे गोपीनाथजी के मन्दिर मुनकों के मोहल्ले से कलशयात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी। भागवत कथा का समय दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक रहेगा और कथा 25 मई तक जारी रहेगी ।
सुरेरा में 11 दिवसीय मारुति पंचकुंडात्मक यज्ञ शुरू
दांतारामगढ़ | श्री पंचमुखी हनुमानजी धाम सुरेरा में 11 दिवसीय मारुति पंचकुंडात्मक यज्ञ शुक्रवार को विधिवत कलश यात्रा के साथ आरंभ हो गया। शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा मुख्य बाजार से होकर बस स्टैड होते हुए श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर पहुंची, जहां कलशों की पूजा-अर्चना के बाद हनुमानजी की पूजा-अर्चना की गई। अनिल जैन ने बताया कि सीतारामदास बरड़ा धाम के सानिध्य में आयोजित होने वाले इस मारुति पंचकुंडात्मक यज्ञ में शनिवार को गणपति पूजा,हनुमान मंत्र व सुंदरकांड होंगे ।
अजीतगढ़| कस्बे के राबाउमावि के पास ढहाब में स्थित बड़वाले बालाजी मंदिर में शुक्रवार से संगीतमय भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ शुरू हो गया।
धर्म
नीमकाथाना में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ महोत्सव में 24 अवतारों की कथा सुनाई
नीमकाथाना
नीमकाथाना
थोई