पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आरक्षण के लिए सीकर, झुंझुनूं व कोटपूतली के गुर्जरों नेताओं की महापंचायत आज

आरक्षण के लिए सीकर, झुंझुनूं व कोटपूतली के गुर्जरों नेताओं की महापंचायत आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमकाथाना| सीकर, झुंझुनूं व कोटपूतली के गुर्जर नेता ओबीसी में अलग से पांच प्रतिशत आरक्षण देने की मांग को लेकर शनिवार को महापंचायत करेंगे। गुर्जर महासभा प्रवक्ता राजपाल डोई ने बताया कि शनिवार सुबह 10 बजे नीमकाथाना में हीरानगर रोड स्थित छात्रावास में महापंचायत होगी। तीनों जिलों के प्रमुख नेता आरक्षण आंदोलन पर चर्चा कर निर्णय करेंगे। इससे पूर्व तहसील अध्यक्ष फूलचंद खडाणा की अध्यक्षता में हुई महासभा की बैठक में आंदोलन की रणनीति पर चर्चा हुई। महापंचायत में मुख्य वक्ता एडवोकेट शैलेन्द्र सिंह गुर्जर होंगे। बैठक में राजपाल डोई, बाबूलाल गुर्जर, सुभाष गुर्जर, जयमल गुर्जर, रामसिंह, रामस्वरूप, बाबूलाल गुर्जर सरपंच आगवाडी, मालीराम, कैलाश गुर्जर महावा आदि लोग शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...