अजीतगढ़| कस्बे के नीमकाथाना रोड स्थित दूसाद कॉम्पलेक्स के पास रविवार को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन श्रीमाधोपुर तहसील कार्यालय का उद्घाटन तहसील अध्यक्ष रणजीत सिंह बांकावत एवं क्षेत्रीय विकास परिषद अध्यक्ष जीएल टेलर के मुख्य आतिथ्य में किया गया। मुकेश सैनी, बाबूलाल मीणा, गुलशन सैनी, रघुकुल प्रताप सिंह दिवराला, शिवप्रकाश कुमावत, मुकेश मीणा समेत अनेक गणमान्य लोग एवं एसोसिएशन के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सिरोही में लोगों ने स्टॉल रखकर फिर किया अतिक्रमण, पुलिस ने देर रात को हटवाया
सिरोही| कस्बे के मुख्य बस स्टैंड पर शनिवार रात को लोगों ने फिर से अतिक्रमण कर लिया। यहां दिन में प्रशासन ने पुलिस जाब्ते के साथ अतिक्रमण हटाया था। लोगों ने रात को मामले की सूचना कोतवाली पुलिस काे दी। सूचना पर रात करीब एक बजे पुलिस ने अतिक्रमियों की स्टॉल को हटाया। दरअसल सीएम के पाटन दौरे के दौरान लोगों ने अतिक्रमण की शिकायत की थी। मुख्यमंत्री के आदेश पर तहसीलदार सरदारसिंह गिल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाया था, लेकिन अतिक्रमियों ने फिर से अतिक्रमण कर लिया।
युवती को भगाकर ले जा रहे युवक को पुलिस ने टोल नाके पर पकड़ा
चला| गुहाला से युवती को भगाकर ले जा रहे बाइक सवार युवक को पुलिस ने चला टोल नाके पर पकड़ लिया। युवक का एक अन्य साथी मौके से भाग गया। युवक-युवती को पुलिस गुहाला चौकी लेकर आई। यहां से युवती को उसकी मौसी के यहां भेज दिया। वहीं आरोपी युवक को पुलिस सदर थाने लेकर गई। पुलिस के मुताबिक गुहाला से युवती को लेकर जाते उसके भाई ने देख लिया। भाई ने ही पुलिस को सूचना दी। चला हाईवे पुलिस की गाड़ी ने उनका पीछा कर टोल नाके पर पकड़ लिया।