श्रीमाधोपुर| डॉ. अंबेडकर विचार समिति के रविवार को हुए चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए महेश कुमार महरड़ा व सुखवीर सिंह के मैदान में रहने पर मतदान कराया गया। मतदान में महरड़ा ने सुखवीर सिंह को छह मतों से पराजित किया। निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार मीणा व बीडी बारोलिया ने बताया कि कार्यकारिणी के चुनाव के दौरान अध्यक्ष पद के लिए महेश कुमार महरड़ा व सुखवीर सिंह ने नामांकन दाखिल किया। अध्यक्ष पद पर दोनों के मैदान में होने के कारण मतदान कराया गया। इसमें महरड़ा को 51 व सुखवीर सिंह को 45 मत मिले। महरड़ा को छह मतों से विजयी घोषित किया गया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर कजोड़मल काला व बेदप्रकाश बारोलिया, महासचिव पद पर सुगनलाल वर्मा, संगठन सचिव पद पर नंछूराम को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष अमीचंद भूपेश, कन्हैयालाल सार्दुल, जेपी वर्मा, पीडी परसोया, मुकेश लूणीवाल, मदन चौहान, रोहिताश मीणा, भोजराज वर्मा, सुरेश, राजेंद्र प्रसाद, रामवतार महरड़ा, प्रेम देवी, मंजू परसोया, आशा देवी, भागीरथ सबल सहित कई लोग उपस्थित रहे।
चिकित्सा शिविर में 151 मरीज लाभान्वित
श्रीमाधोपुर| जिला अंधता निवारण समिति, रोटरी क्लब श्रीमाधोपुर व रोटरी सामुदायिक दल हांसपुर के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क नेत्र जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन रोटरी भवन श्रीमाधोपुर में रविवार को हुआ। क्लब अध्यक्ष दिलीप सिंह शेखावत एवं सचिव सुरेश चोटिया ने बताया कि शिविर में 151 मरीज लाभान्वित हुए। शिविर में डॉ. रवीना पटेल ने रोगियों को निशुल्क परामर्श दिया एवं 37 मरीजों का ऑपरेशन के लिए चयन किया। इस मौके पर डॉ. माधवसिंह, राजेंद्र कसेरा, अमितसिंह, विजय सैनी, पुरुषोत्तम शर्मा, वासुदेव शर्मा, विद्यानंद शर्मा, संतोष सोनी, बजरंग केडिया, मनोज चोटिया, आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार कस्बे के चंद्रमणी चिकित्सा केंद्र पर आयोजित चिकित्सा शिविर में अनेक मरीज लाभान्वित हुए। आयोजक युगलकिशोर शर्मा ने बताया कि रविवार सुबह 10 बजे से शुरू हुए शिविर में डॉ. अंजनी कुमार शर्मा ने न्यूरोलोजी के 93 मरीजों की जांच कर परामर्श दिया।
टॉक शो मंे महाराज ने शिक्षा पर जोर दिया
नीमकाथाना| आनंद मोदी चेरिटेबल द्वारा यहां छावनी स्थित अंतरिक्ष होटल एंड रिसोर्ट में चल भागवत कथा के दौरान रविवार को टॉक शो हुआ। इसमें पूज्य महाराज पुंडरीक महाराज एवं आयोजन समिति अध्यक्ष व युवा नेता अंतरिक्ष मोदी ने शिक्षा को बढावा देने पर जोर दिया। इसके अलावा प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम हुआ। महिला सशक्तिकरण व सोशल मीडिया पर भी चर्चा की। इसमें बड़ी तादाद में छात्र शामिल हुए। इधर, शाम को कथा में व्यास पीठ से पुंडरिक महाराज ने ध्रुव चरित्र एवं भरत चरित्र की कथा सुनाई। श्रद्धालु भावविभोर हो गए। इस मौके पर जगदीश जांगिड़, पूरणमल शर्मा, पप्पू गुर्जर, मुकेश मित्तल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
संत गुरुचरणदास का देवलोक गमन
नीमकाथाना| गोरधनपुरा रोड (नयाबास) में स्थित मीराबाई आश्रम के संत गुरुचरणदास महाराज का देवलोक गमन हो गया। सोमवार को उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। उनके अंतिम दर्शन सुबह आठ बजे तक होंगे। बाद में आश्रम से शोभायात्रा शुरू होगी। आश्रम के पास महाराज का अंतिम संस्कार होगा। अाश्रम के प्रति नीमकाथाना सहित कई गांवों के लोगों में विशेष श्रद्धा है।