अलग-अलग हादसों में 9 लोग घायल
भास्कर संवाददाता | सीकर
शहर के गोकुलपुरा बाईपास पर कार और ऑटो में भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि बाईपास पर रविवार की शाम करीब पांच बजे ऑटो सामने से आ रही कार से टकरा गया।
इससे कार में सवार वार्ड 30 निवासी विनीत (30), वसंत विहार निवासी सौरभ (28) और ऑटो में सवार देवीपुरा निवासी छोटूराम (35) व अर्जुनपुरा निवासी करणी सिंह (35) घायल हो गए। सूचना पर मौके आई पुलिस ने चारों घायलों को एसके अस्पताल में भर्ती कराया। उद्योगनगर पुलिस ने बताया कि दुर्घटना को लेकर कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस ने दोनों वाहनों को थाने में रखवाया है।
इधर, नीमकाथाना के पाटन रोड पर पलास की जोहड़ी के समीप दो बाइकों की भिडं़त हो गई। हादसे में बाइक सवार पांच लोग घायल हो गए। सभी को कपिल अस्पताल लाया गया, जहां से चार को गंभीर हालात में जयपुर रैफर कर दिया।
जानकारी के मुताबिक हादसे के घायल जैतपुरा निवासी लालचंद, नारेड़ा के दिनेश, रामपुरा निवासी रतन व बलमदापुरा के अजय है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।