दो सरकारी स्कूलों में विकास कार्यों का किया लोकार्पण
राप्रावि जनकसिंहपुरा में विद्यार्थियों के साथ जापानी कंपनी के प्रबंध निदेशक व अन्य।
नीमराना| कस्बे के समीपवर्ती प्राथमिक स्कूल काली पहाड़ी एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय जनकसिंहपुरा में जापानी कंपनी टोयाडा गोसाई मिंडा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नीमराना द्वारा सेफ्टी एजुकेशन पर एक सेमिनार तथा कंपनी द्वारा सीएसआर योजना अंतर्गत दोनों विद्यालयों में कराए गए विकास कार्यों का मंगलवार को लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर टोयाडा गोसाई मिंडा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नीमराना के प्रबंध निदेशक मितशुहीरो नवाशिरो सान एवं रीको के वरिष्ठ प्रबंधक सुधीर लोहिया ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। राजकीय सत्य भारती प्राथमिक विद्यालय काली पहाड़ी एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जनकसिंहपुरा स्कूलों में कंपनी की ओर से विद्यालय भवन का नवीनीकरण, रंग-पेंट, मरम्मत कार्य, टेबल, कक्षा-कक्षों में ग्रीन बोर्ड, दीवार घड़ी, पंखे दोनों स्कूलों के बच्चों की यूनिफार्म बैग जूते पाठ्य सामग्री, आरओ सिस्टम एवं वाटर कूलर सहित पानी की टंकियों की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा विद्यालयों में फर्स्ट एड बॉक्स एवं 30-30 पौधे लगाए गए हैं। इस अवसर पर दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को लंच पैकेट वितरण किए गए। कार्यक्रम में कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट यामासीता सान, जाने जोसफ, सरपंच रामकिशन शर्मा, कंपनी के फाइनेंस हेड डीसी जोशी, महाप्रबंधक मानव संसाधन राजीव यादव प्रबंधक जेपी तंवर, पंच अशोक कुमार, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजाराम, रचना यादव, रुचि यादव, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी अन्नु शर्मा एवं हेड मास्टर रवि कांत शर्मा आदि मौजूद रहे।