भागवत कथा ज्ञान यज्ञ संपन्न, भंडारा आज
नीमराना| रोड़वाल गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ पुराण के अंतिम दिन कथा वाचक पंडित जितेंद्र दीक्षित वृंदावन ने कृष्ण सुदामा चरित्र की कथा सुनाते हुए मित्रता के भाव को प्रकट किया। कथा का मंगलवार को विधिवत रूप से समापन हो गया। इस अवसर पर डॉ. राजेंद्र प्रसाद, शेरसिंह पवन शर्मा, संदीप ,रामदत्त, रामबिलास शर्मा आदि शामिल हुए। बुधवार को यज्ञ हवन में पूर्णाहुति दी जाएगी व इसके बाद भंडारे का भी आयोजन होगा।