नेत्र चिकित्सा शिविर 22 को
जाट बहरोड़| कस्बे की श्याम कॉलोनी स्थित ऑक्सफोर्ड स्कूल परिसर में निशुल्क नेत्र रोग एवं चिकित्सा शिविर का 22 अप्रैल को लगेगा। स्कूल सहनिदेशक रुपेश यादव ने बताया कि बहरोड़, नीमराना स्थित मिश्रोदेवी आई हॉस्पिटल एवं रिसर्च सैंटर द्वारा आंखों का निशुल्क जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर डॉ. वीरेंद्र यादव की मौजूदगी में लगेगा तथा नीमराना के सचखंड अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकीय टीम द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन डॉ. गजराज यादव की मौजूदगी में आयोजित होगा। निशुल्क शिविर में विशेष सहयोग नीमराना स्थित जतिन धर्मार्थ संस्थान की ओर से किया जाएगा।