कोलीला जोगा गांव में निकाला कैंडल मार्च
नीमराना | कोलीला जोगा गांव में रविवार देर शाम जम्मू कश्मीर के कठुआ में 8 साल की बच्ची आसिफा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म और लखनऊ के उन्नाव में हुए हुए दुष्कर्म के विरोध में सर्वसमाज के युवाओं ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया और आरोपियों को जल्द सजा दिलाने की मांग की। युवा नेता संजय सिंह चौहान के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीण युवाओं ने कैंडल जलाकर मार्च निकाला। इस दौरान सरपंच भूपसिंह, वीरू, सूरज सिंह, संदीप राइका, लालाराम, पवन सिंह, हनुमान यादव, शकर सिंह, अशोक शेखावत, मंदीप शेखावत व अजय चौहान, आकाश आदि मौजूद थे।
कायसा : उत्तर प्रदेश के उन्नाव में कुछ दिन पहले घटी रेप की घटना के विरोध में शनिवार शाम को कांग्रेस की प्रदेश महासचिव शर्मिला यादव के नेतृत्व में कस्बे की परिक्रमा करते हुए विरोध स्वरूप कैंडल मार्च निकाला। जिसमें रेप केस आरोपी विधायक कुलदीप सिंह रैगर एवं पीड़िता के पिता की पिटाई कर हत्या करने वाले गुनहगारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई एवं पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की,साथ में केंद्र सरकार से सही मायने में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर अमल करने के लिए भी कहा। इस मामले में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं एवं आरोपी विधायक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज भी किया गया है। जिसकी जांच अभी लंबित है। इस मौके पर कस्बे से कलावती देवी, बिमला, कमला, परमेश्वरी देवी, सुमन, अनिता आदि मौजूद थे।
कायसा. कैंडल मार्च निकालते ग्रामीण।