पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सार्वजनिक गोशाला कार्यकारिणी की बैठक में कई प्रस्ताव पास

सार्वजनिक गोशाला कार्यकारिणी की बैठक में कई प्रस्ताव पास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमराना | कस्बे की मालाहोड़ी जोहड़ी नाघोड़ी-सिलारपुर गांव के समीप बाबा शिवस्वरूप सार्वजनिक गौशाला के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की आम सभा की बैठक रविवार को गौशाला के संयोजक कालेश्वर धाम के महंत बाबा शीतल नाथ जी महाराज के मुख्य आतिथ्य एवं पूर्व शिक्षा उपनिदेशक तथा गौशाला के अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद मेघवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में गोवंश की देखभाल उनके के लिए छाया पानी की व्यवस्था चारा एवं अनाज का प्रबंध करने गायों के लिए टीन शेड लगवाने तथा एक नए ट्यूबवेल का निर्माण करवाने तथा गौशाला का स्थाई ऑफिस बनाने कि प्रस्ताव पारित किए गए। गौशाला की आम बैठक का शुभारंभ यज्ञ हवन करवा कर तथा गोवंश के लिए गुड दलिया की व्यवस्था करके किया गया। बाबा शिवस्वरूप सार्वजनिक गौशाला में गोवंश के खाद इकट्ठी की गई। इसकी नीलामी पांच व्यक्तियों को अलग-अलग रूप से कुल 94 हजार रुपए की राशि का गोबर खाद नीलाम किया गया। इस अवसर पर सिलारपुर ग्राम पंचायत के सरपंच दिनेश यादव, हंसराज लंबरदार, दिलीप यादव, डॉ. सूबेसिंह यादव, ताराचंद माहशी, गजानंद शर्मा आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...