शातिर वाहन चोर तीसरी बार गिरफ्तार
नीमराना| पुलिस ने काली पहाड़ी गांव के समीप अवैध रूप से कच्ची शराब बेचते हुए कुख्यात बाइक चोर को तीसरी बार गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वह रात में अवैध शराब बेचता था और दिन में बाइक चोरी करता था। नीमराना सहित 9 पुलिस थाने में उसके खिलाफ 30 मामले दर्ज हैं। दो बार पहले भी चोरी के आरोप में गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार बाइक चोर पूर्ण उर्फ पवन पुत्र लहरी राम मीणा जाति मीणा हरसौरा पुलिस थाना क्षेत्र के झझारपुर का निवासी है। अलवर पहले भी नीमराना औद्योगिक क्षेत्र सहित अन्य स्थानों से बाइक चोरी की वारदात में करीब 3 बार बंद हो चुका है। जापानी औद्योगिक क्षेत्र में अपना ठिकाना बनाकर वारदातों को लगातार अंजाम दे रहा था। दिन में गैंग के साथ बाइक चोरी और रात को कच्ची शराब बेचने का काम करता था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। थानागाजी, बानसूर ,बहरोड़ सदर अलवर, हरसौरा, खाटू श्याम जिला सीकर, कोटपूतली पुलिस थानों में भी उसके खिलाफ मामले दर्ज हैं।