हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आने से दो भैंसों की मौत
काठूवास| ग्राम हुड़ियाकलां निवासी किसान सतबीर यादव गांव के पास ही अपने खेत में परिवार सहित रहता है। अचानक हाई वॉल्टेज करंट प्रवाहित होने के कारण उनके पास से गुजर रही विद्युत लाइन का तार टूटकर नीचे गिर गया। जिसकी चपेट में आने से दो भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई तथा एक गाय व एक भैंस गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि अचानक लाइन में फॉल्ट आने के कारण कूलर, टीवी, फ्रीज आदि जल गए। वहीं कई लोग करंट की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। वहीं नीमराना प्रधान मनोज सविता यादव ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलवाने एवं दोषी बिजली कर्मचारियों कि खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।