पूर्व सीएम बीपी मंडल को दी श्रद्धांजलि
नीमराना| मोहलड़िया गांव स्थित यदुवंशी कार्यालय पर पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय बीपी मंडल की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर अरुण यादव ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला व उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर नीमराना बार संघ के अध्यक्ष मुकेश यादव, सामाजिक कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता नरसिंह यादव, बिचपुरी रैवाणा ग्राम पंचायत के सरपंच अनिल यादव, एडवोकेट सुनील यादव, मंजीत यादव, एडवोकेट मुकेश, राकेश, संजीव पटवारी आदि मौजूद थे।