हनुमान मंदिर की आधारशिला रखी
नीमराना | मंदिर एवं मूर्तियां हमारी सांस्कृतिक विरासत एवं संस्कृति की परिचायक हैं। जिनसे आपसी भाईचारा एवं सौहार्द पनपता है। मस्तनाथ आश्रम जोशीहोड़ा के मठाधीश बाबा शंकर नाथ महाराज ने शनिवार को बाबा खेतानाथ आश्रम रानीहोड़ा में हनुमान जी महाराज के मंदिर की आधारशिला रखने के अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर दौलत सिंह, शेरसिंह यादव, मनोज चोटीवाला, जसवंत यादव, भूपसिंह, शरबती, कृष्णा आदि मौजूद थे।