कृष्ण जन्म की लीला का सुनाया वर्णन
नीमराना | उपखंड क्षेत्र के रोड़वाल गांव में चल रही सात दिवसीय भागवत कथा ज्ञान यज्ञ पुराण के चौथे दिन कथावाचक पंडित जितेंद्र दीक्षित वृंदावन ने कृष्ण जन्म लीला के प्रसंग सुनाएं जिसे श्रोता भाव-विभोर हो गए। वृंदावन से आए हुए कथावाचक ने भागवत कथा के विभिन्न चरणों के संबंध में भक्तिमय जानकारी देते हुए श्रद्धालुओं को ईश्वर की भक्ति एवं श्री कृष्ण लीला के संबंध में जानकारी दी। इस मौके पर नत्थूराम सैन, शेरसिंह, मुरारीलाल, सुरेश शर्मा, अनिल कुमार, सुभाष चंद्र, तेजपाल, डॉ. राजेश कुमार आदि मौजूद थे।