चार गांवों की बिजली आपूर्ति आज रहेगी बंद
नीमराना| विद्युत सब डिवीजन के बाटखानी विद्युत फीडर से जुड़े हुए 4 गांव में रविवार प्रातः 8:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। जापानी जोन के कनिष्ठ अभियंता आलोक कुमार ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र के सचखंड अस्पताल के सामने रीको द्वारा सड़क मार्ग का विस्तार किया जा रहा है। जिसके चलते विद्युत लाइन शिफ्टिंग का कार्य किया जाएगा। इसको लेकर 4 गांव पीपली, बिचपुरी, मोहलड़िया एवं माधोसिंहपुरा गांव की विद्युत आपूर्ति रविवार सुबह 8 बजे से दोपहर 12बजे तक बंद रहेगी।