हरियाणा के कृष्ण पहलवान ने जीती कुश्ती
नीमराना. कुश्ती दंगल के दौरान पहलवानों का हाथ मिलवाते मुख्य अतिथि महंत शंकरनाथ महाराज।
नाघोड़ी गांव में बाबा त्रिलोक चंद महाराज का मेला भरा
भास्कर न्यूज | नीमराना
नाघोड़ी गांव में बाबा त्रिलोक चंद महाराज का मेला एवं भंडारा सोमवार को हुआ। इस अवसर पर 11 हजार रुपए की कामड़े की कुश्ती रामकिशन अखाड़ा मोकलवास के पहलवान कृष्ण कुमार व छितरौली हरियाणा के सोमवीर पहलवान के बीच हुई जिसमें कृष्ण कुमार पहलवान ने मुकाबला जीता। समारोह के मुख्य अतिथि मस्तनाथ आश्रम जोशीहोड़ा के महंत शंकरनाथ महाराज ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान है। अध्यक्षता कालेश्वर धाम के महंत बाबा शीतल नाथ महाराज ने की। इस मौके पर सिलारपुर ग्राम पंचायत के सरपंच दिनेश यादव, किशोरीलाल जांगिड़, सामाजिक कार्यकर्ता केशव प्रजापत, गणपतलाल शर्मा, ताराचंद यादव, राकेश यादव, मनोज शर्मा, मदनलाल सोनी, रविकांत शर्मा नवयुवक मंडल की तरफ से देसी घी के भंडारे का आयोजन किया गया। समारोह का संचालन मुकेश यादव ने किया। कुश्ती दंगल में निर्णायक की भूमिका में पूर्व सैन्य अधिकारी नानक सिंह चौहान, सतवीर यादव, ओमप्रकाश तिवाड़ी रहे।