- Hindi News
- National
- आधे नीमराना कस्बे में सुबह 10 बजे से लेकर 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी
आधे नीमराना कस्बे में सुबह 10 बजे से लेकर 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी
नीमराना | औद्योगिक क्षेत्र के आशियाना पावर हाउस 33/11 विद्युत जीएसएस से निकलने वाले कस्बे के ऐतिहासिक बावड़ी रोड की तरफ मंगलवार को सुबह 10 बजे से लेकर 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। नीमराना विद्युत विभाग ग्रामीण के कनिष्ठ अभियंता नवीन कुमार यादव ने बताया कि आशियाना पावर हाउस से निकलने वाले विद्युत फीडर जो की नीमराना कस्बे में जा रहा है। जलदाय विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर रखरखाव एवं अन्य कार्य किए जाएंगे जिसके चलते आधा नीमराना ऐतिहासिक बावड़ी की तरफ का मंगलवार सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।