पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बनवारा में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद

बनवारा में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमराना | थाना क्षेत्र के घीलोठ गांव में रविवार रात बनवारा में डीजे बजाने को लेकर आपसी विवाद हो गया। इसको लेकर बनवारा निकाल रहे एक पक्ष के लोगों ने एक महिला के साथ मारपीट करते हुए उसे बेअदब कर दिया। मामले में हरियाणा के आधा दर्जन व्यक्तियों के अलावा 2 महिलाओं एवं चार नामजद व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार सरोज देवी प|ी गुगनराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि हमारे घर के सामने से बनवारा निकाला जा रहा था। इस पर हम लोगों ने एतराज जाहिर किया तो राजेश पुत्र रामजीलाल अशोक पुत्र नेतराम दो महिलाओं अनीता व सुनीता सहित उनके हरियाणा से आए हुए 5-6 रिश्तेदारों ने उसके साथ हाथापाई करते हुए मारपीट की तथा उसे बेअदब कर दिया। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...