पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहादत की बदौलत देश की सीमाएं सुरक्षित

शहादत की बदौलत देश की सीमाएं सुरक्षित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमराना | उपखंड क्षेत्र के कुतीना गांव में शहीद प्रद्युम्न सिंह चौहान का दूसरा शहीदी दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि पंचायत समिति प्रधान सविता मनोज यादव ने कहा कि शहीदों की शहादत की बदौलत देश की सीमाएं सुरक्षित एवं महफूज है। शहीद की मूर्ति स्थल पर सुबह से ही श्रद्धा सुमन करने वाले ग्रामीणों का तांता लगा रहा। शहीद की प्रतिमा पर मुख्य अतिथि प्रधान सविता मनोज यादव, शहीद के पिता सूबेदार जनक सिंह, कांग्रेस जिला महासचिव संतोष, राजसिंह चौहान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष उम्मेद भाया, कुतीना सरपंच सुनीता रानी,पूर्व उपप्रधान तरंग पाल सिंह, शिक्षाविद् जगदीश सिंह, ब्लॉक साक्षरता कोऑर्डिनेटर शिक्षक मनोज यादव, नीमराना सरपंच संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र यादव उर्फ जॉनी, मुंडावर यादव महासभा के अध्यक्ष एवं सरपंच सुंदरपाल यादव, सरपंच प्रतिनिधि मनोज सोनी, धर्मवीर यादव, पहलवान टीकम सिंह, बलबीर सिंह, पृथ्वी सिंह, नवीन सिंह, विजय सिंह, सतपाल सिंह, ग्राम विकास अधिकारी हरी सिंह मीणा, रिंकू, अभय सिंह, विक्रम सिंह सहित अनेक ग्रामीणों ने शहीद की मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में वीरांगना रेणु देवी व परिजनों सहित अनेक महिलाएं उपस्थित थी। प्रद्युम्न सिंह चौहान भारतीय सेना के तोपखाना में कार्यरत थे जोकि महाजन रेंज में युद्धाभ्यास के दौरान गंभीर रूप से जख्मी होने से शहीद हो गए थे।

नीमराना. शहीद प्रद्युम्न सिंह की मूर्ति पर श्रद्धासुमन अर्पित करते मुख्य अतिथि।

खबरें और भी हैं...