पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वट सावित्री व्रत रखकर महिलाओं ने अखंड सौभाग्यवती होने का मांगा वरदान

वट सावित्री व्रत रखकर महिलाओं ने अखंड सौभाग्यवती होने का मांगा वरदान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमराना | कस्बे के ऐतिहासिक सरोवर पर स्थित बाबा शिवस्वरूप आश्रम में कस्बे की महिलाओं ने जेष्ठ कृष्ण पक्ष की अमावस्या को वट सावित्री व्रत रखकर वट वृक्ष बरगद पेड़ का पूजन किया। ऐसा माना जाता है कि इस व्रत को करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। शास्त्रों के अनुसार वट सावित्री व्रत को पूजन सामग्री विशेष महत्व रखती है। महिलाओं ने पूजन के बाद शिव स्वरूप आश्रम के महंत की मणिगिरी महाराज के धोक लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

खबरें और भी हैं...