चुन्नदड़ दास महाराज का वार्षिक मेला कल
नीमराना | कार्यक्रम संयोजक एवं रोड़वाल ग्राम पंचायत सरपंच यशवंत भागवत ने बताया कि रोड़वाल-अबलपुरा में डोकवाली आश्रम पर चुन्नदड़ दास महाराज का पांचवां वार्षिक मेला एवं भंडारे का आयोजन गुरुवार 17 मई को होगा। मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता एवं प्रमुख समाजसेवी डॉ. आरसी यादव, विशिष्ट अतिथि राठ विद्यापीठ के चेयरमैन एवं बलवान सिंह यादव, अध्यक्षता प्रधान सविता मनोज यादव करेंगी।