पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कर्नाटक में भ्रष्टाचार का नाटक हुआ , सुप्रीम कोर्ट के फैसले से जनता की हुई जीत: सिंह

कर्नाटक में भ्रष्टाचार का नाटक हुआ , सुप्रीम कोर्ट के फैसले से जनता की हुई जीत: सिंह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने कहा कि भाजपा ने भ्रष्टाचार के दम पर कर्नाटक में नाटक किया। जहां गवर्नर ने भी पद का दुरुपयाेग कर सहयोग किया। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने जनता की भावना पर विधायक खरीद-फारोख्त पर राेक लगा दी। इससे भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने आने से उनकी कथनी-करनी का अंतर भी समझ में आ गया है। जितेन्द्र सिंह ने सोमवार को कांग्रेस की जन अधिकार यात्रा का महावर धर्मशाला से शुभारंभ करने के दौरान यह बात कही। इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री का युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष संजय यादव के नेतृत्व में अलवर रोड के अनाज मंडी से अगवानी करते हुए प्रमुख सड़क मार्ग से बाइक रैली निकाल कर पुराना बस स्टैंड स्थित महावर भवन पर लेकर आए। जहां उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में सबसे पहले युवाओं को रोजगार देने की प्राथमिकता होगी। कांग्रेस जिला अध्यक्ष टीकाराम जूली ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। बानसूर विधायक शकुंतला रावत एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक दीक्षित ने भाजपा के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर जन अधिकार यात्रा का शुभारंभ किया। युवा कांग्रेस के बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं ने अतिथियों को 51 किलो की माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय यादव, बानसूर विधायक शकुंतला रावत, जिला प्रमुख रेखा राजू, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक दीक्षित, नरेन्द्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष संजीव बारेठ, खैरथल कृषि उपज मंडी अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, विधानसभा प्रभारी योगेश मेहता, पीपीसी सचिव विजय यादव, अजीत यादव, नीमराना प्रधान सविता यादव, पूर्व प्रधान सुमन यादव, एडवोकेट दाताराम यादव, पार्षद प्रदीप यादव, हाकीम सिंह कोलीला, ब्लॉक अध्यक्ष धर्मवीर आर्य, माजरी कलां अध्यक्ष बेनीप्रसाद जोशी आदि मौजूद थे।

बहरोड़. सोमवार को महावर भवन से रवाना हुई जन अधिकार यात्रा में शामिल कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता।

बहरोड़. महावर भवन में पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह व अन्य अतिथियों का स्वागत करते कार्यकर्ता।

अनाज मंडी के व्यापारियों से लूट घटना की जानकारी ली

पूर्व केंद्रीय मंत्री अनाज मंडी पहुंचे। जहां व्यापारियों से मिलकर व्यापारी कुलदीप से साढ़े चार लाख की लूट वारदात की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से फोन पर बात की पुलिस के द्वारा जांच कार्रवाई की जानकारी ली। वहीं व्यापारियों ने अनाज मंडी परिसर में सड़क बनाने की मांग रखी।

दहमी में पानी की रही मांग

कार्यक्रम समापन के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री दहमी गांव पहुंचे। जहां पीसीसी सचिव विजय यादव के निवास पर स्वागत हुआ । पूर्व केंद्रीय मंत्री के आने की सूचना के बाद ग्रामीण पहुंचे जहां उन्होंने गांव में पेयजल की गहराई समस्या से अवगत कराया। ग्रामीणों ने कहा कि पिछले 20 दिनों से गांव में पानी की समस्या बनी हुई है। महिलाओं को पीने की पानी की आपूर्ति करने में मशक्कत करनी पड़ रही है। मानव सेवा संस्था के द्वारा टैंकरों से पानी सप्लाई किया जाता है। पूर्व केेंद्रीय मंत्री ने जलदाय विभाग के अधिकारियों से बात कर पानी की समस्या का हल कराने का आश्वासन दिया।

खबरें और भी हैं...