नीमराना. एसडीएम सुरेश कुमार बुनकर को अलवर जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपते मेघवाल समाज के लोग।
नीमराना| कस्बे के ग्रामीणों ने नीमराना कस्बे के आसपास निकलने वाले प्रस्तावित बाईपास में मेघवाल समाज के लोगों के मकानों को उसकी जद में लेने को लेकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। इस संबंध में उपखंड अधिकारी ने बताया कि बाईपास रोड निकाला प्रस्तावित है। जिसका सर्वेक्षण किया जा रहा है। पूर्व में किए गए सर्वे के अनुसार रोड निकालने की प्रक्रिया में कस्बा के खसरा नंबर 30, 31, 32, 33 व 34 में से सर्वे किया गया है। इन खसरा नंबर में करीब 15 गरीब परिवार अनुसूचित जाति के सन 2013 से स्थाई रूप से रह रहे हैं। इन परिवारों द्वारा पानी की पूर्ति हेतु पास बोरिंग लगी हुई है तथा आवासीय कॉलोनी में सैकड़ों छायादार फलदार पेड़-पौधे लगाए गए हैं। खसरा नंबर में जो बाईपास रोड निकाला जाता है तो यह सभी अनुसूचित जाति के गरीब परिवार घर से बेघर हो जाएंगे तथा नए भूमि अवाप्ति अधिनियम के अनुसार अनुसूचित जाति की आवासीय कॉलोनी के बीच से मुख्य बाईपास रोड निकाला जाना न्याय संगत नहीं होगा। इन सभी परिवारों को अपूर्ण क्षति होगी।