नीमराना| थाना क्षेत्र के रैवाणा गांव निवासी एक दलित समाज के व्यक्ति ने गांव के ही एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ रास्ते में रोककर मारपीट करने एवं जातिसूचक शब्द कहने का मामला पुलिस थाने में दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार महेंद्र सिंह ने मामला दर्ज कराया है कि 19 मई की शाम प्लांट से अपने घर लौट रहा था तो रास्ते में गांव के ही पकौड़ी पुत्र जगमाल अहीर ने रास्ते में रोककर उसके साथ मारपीट करते हुए जातिसूचक शब्द कहे।