बहरोड़ | कालियाहोड़ा स्थित बाबा ठाडेसर महाराज आश्रम पर भंडारा होगा। जिसमें कलाकारों द्वारा रागनी कार्यक्रम भी होगा। आश्रम महंत सूरजनाथ महाराज ने बताया कि मुख्य अतिथि सांसद डॉ. करण सिंह यादव, विशिष्ट अतिथि नीमराना प्रधान सविता यादव व सरपंच अशोक यादव होंगे।