पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अनजान कॉल पर आधार व एटीएम कार्ड का नंबर न बताएं...वरना इस सिपाही की तरह हो सकती है हजारों की ठगी

अनजान कॉल पर आधार व एटीएम कार्ड का नंबर न बताएं...वरना इस सिपाही की तरह हो सकती है हजारों की ठगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल हैदराबाद में कार्यरत कायसा निवासी एक सिपाही से आधार कार्ड के नंबर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की बैंक शाखा के खाते से 3 बार में करीब 30 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। ठग ने उक्त रकम से ऑनलाइन खरीदारी की है। पीड़ित को मोबाइल पर रकम कटने का मैसेज आया तब घटना का पता चला। केंद्रीय सुरक्षा बल के पीड़ित सिपाही ताराचंद यादव पुत्र लीलाराम ने बताया कि उसने मुख्यमंत्री आवास योजना अंतर्गत बहरोड की आशादीप उपवन तुलसी हाउसिंग सोसाइटी में एक फ्लैट बुक करवाया था। इसके लिए उसने 98 हजार 600 रुपए का चेक दिया था। इस संबंध में हाउसिंग सोसाइटी के ऑफिस से चेक लगाने का फोन आया था। इसके 5 मिनट बाद फिर एक फोन आया। फोन करने वालों ने कहा कि आपका चेक क्लियर नहीं हो रहा है। इसके लिए आधार नंबर बताओ। थोड़ी देर बाद उसने एटीएम कार्ड का नंबर भी पूछा। सिपाही ने दोनों नंबर उसे बता दिए। कुछ देर बाद ही उसके मोबाइल पर मैसेज आए कि नीमराना पुलिस थाना के सामने स्थित एसबीआई बैंक के खाते से 3 बार में 30 हजार की शॉपिंग कर ली गई है। मैसेज देख सिपाही के होश फाख्ता हो गए। उसने तुरंत ही बैंक में आकर मैनेजर को आपबीती बताई। बैंक ने एटीएम कार्ड को ब्लॉक कर दिया। पीड़ित ने पुलिस थाने में तहरीर दी है।

कई लाख रुपए थे खाते में, बच गए : सिपाही के बैंक अकाउंट में कई लाख रुपए का बैलेंस था। अगर समय रहते सिपाही नहीं चेतता नहीं तो और अधिक राशि निकलने का अंदेशा था। गौरतलब है कि औद्योगिक एवं हाउसिंग कॉलोनियों एवं कस्बे में एटीएम कार्ड से पैसे निकालने वाला गिरोह सक्रिय है। ऐसा दिन कोई भी नहीं जाता है। जिस दिन किसी न किसी को शिकार नहीं बनाया जाता हो। पुलिस की कारगर कार्यवाही नहीं होने के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

ताराचंद यादव

खबरें और भी हैं...