पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 2 माह से लापता जापानी कंपनी का सुरक्षा प्रहरी गुवाहाटी में मिला

2 माह से लापता जापानी कंपनी का सुरक्षा प्रहरी गुवाहाटी में मिला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमराना| जापानी औद्योगिक क्षेत्र की कंपनी से दो माह पहले लापता हुए सुरक्षा गार्ड को पुलिस ने असम के गुवाहाटी से ढूंढ निकाला। उसे नीमराना लाकर पुलिस ने गुरुवार को परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार कोलीला जोगी में किराये का कमरा लेकर रह रहा कमांडो सिक्योरिटी का कर्मचारी जापानी कंपनी में कार्यरत था। गत 18 मार्च को वह रहस्यमय तरीके से ड्यूटी के दौरान गायब हो गया। सुरक्षा प्रहरी शीशपाल पुत्र सूरत सिंह मेघवाल हरियाणा के नारनौल में बजीरपुर का मूल निवासी है। लापता होने के बाद पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की। उसके मोबाइल की लोकेशन के आधार पर गत दिनों असम के गुवाहाटी में होने की खबर मिली। सहायक पुलिस उप निरीक्षक मदनलाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उसे बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पूछताछ में सुरक्षा गार्ड ने बताया कि अपने भाई एवं मां द्वारा कमाई नहीं करने को लेकर ताने दिए जाते थे। इससे तंग आकर वह गुवाहाटी पहुंच गया। जहां पर वह बुरी तरह से किसी के चंगुल में फंस गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...