पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहीद ही राष्ट्र के गौरव: अरुण यादव

शहीद ही राष्ट्र के गौरव: अरुण यादव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहीद देश के गौरव होते हैं हमें उनके परिवार जनों का सम्मान करना चाहिए उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए यह बात अखिल भारतीय यदुवंशी महासभा राष्ट्रीय महासचिव अरुण यादव ने शहीद कमांडेंट कृष्ण कुमार यादव की 14वीं पुण्यतिथि पर उनके पैतृक ग्राम बाटखानी में शहीद कृष्ण कुमार यादव स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा में कही शहीद के के यादव का जन्म 4 जनवरी 1979 को बाटखानी गांव में हुआ उनकी प्रारंभिक शिक्षा सैनिक स्कूल चित्तौडगढ़ में हुई उच्च शिक्षा जयपुर में रहकर हुई। जनवरी 2003 को असिस्टेंट कमांडेंट में चयनित हुए और अपनी मातृभूमि की रक्षा करते हुए त्रिपुरा में 17 मई 2004को अपने देश के लिए प्राण न्योछावर कर दिए। इस अवसर पर शहीद के पिता सूबेसिंह यादव, माता शरबती देवी, भाई वीरांगना श्वेता यादव आरएस अधिकारी, ससुर सुभाष चंद्र यादव, बहन ज्योति यादव, ममता, पूनम एवं ग्रामवासियों ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।

नीमराना. शहीद की 14 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए ग्रामीण।

खबरें और भी हैं...